कहरा: आर्म्स एक्ट मामले में सहरसा कोर्ट का फैसला, 2 अभियुक्तों को 3 वर्ष की जेल और ₹5000 का अर्थदंड
Kahara, Saharsa | Jan 16, 2026 सहरसा व्यवहार न्यायालय ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को तीन तीन वर्षों का सश्रम कारावास के साथ 5हजार का अर्थदंड की सजा का फैसला सुनाया। मामला चिड़ैया थाना कांड संख्यां 5/25 का है जहां आर्म्स एक्ट के अभियुक्त अबरेन कुमार उर्फ आबो कुमार एवं ऋषि कुमार की सुनवाई के पश्चात माननीय न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम मो.हसन तवरेज ने सख्त फैसला दिया।