कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से 180 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद करते हुए बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपित पुलिस को चकमा देकर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शराब के साथ दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में लोहटी निवासी हरिशंकर शाह और देवलिया निवासी माया कु