पंधाना: खिराला में गणगौर पर्व का माता के ज्वारे विसर्जन के साथ समापन, भक्तों ने नम आँखों से दी विदाई
खिराला में तीन दिवसीय गणगौर पर्व के समापन को लेकर सोमवार शाम को माता के 54 रथों का चल समारोह ग्राम पंचायत के पास से कहारवाड़ी होते हुए सूक्ता नदी किनारे सोमवार शाम 7 बजे के लगभग पहुंचा वहां पर श्रद्धालुओं ने गणगौर माता के ज्वारों की पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कमाना करते हुए नम आंखों से विदाई दी हैं