मैनपाट: पोकसरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विधायक रामकुमार टोप्पो हुए शामिल
ग्राम पंचायत पोकसरी में विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो शामिल हुए। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा है इस मुकाबले में ग्राम पंचायत उल्किया की टीम विजेता रही वहीं उपविजेता पोकसरी टिकरापारा की टीम बनी। जिन्हें विधायक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।