शिकोहाबाद नगर में श्री सत्य साईं प्रेम रथ यात्रा का आगमन शुक्रवार, 9 जनवरी को होगा। दोपहर 12 बजे सुभाष तिराहे स्थित गंगेश्वर पाठशाला पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री सत्य साईं समिति के सदस्य पुष्कर तिवारी और अरविंद गुप्ता ने यह जानकारी दी।