शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत खापा में सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अनिरुद्ध सिंह काकोडिया ने लक्ष्य निर्धारण और जनसंचार की भूमिका पर प्रकाश डाला।