टोंक: कोतवाली पुलिस ने तेलियान तालाब पर एक व्यक्ति को सट्टे की खाईवाली करते हुए किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तेलियान तालाब सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति शराफत अली को सट्टे की खाईवाली करते गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से ₹260 सट्टा राशि भी जप्त की है।