मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल के पास बाइक सवार ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, युवक घायल
बताते चले कि शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमान पड़रा निवासी 18 वर्षी युवक अनुराग यादव नगर के आवास विकास कॉलोनी में अपने नानी के घर आया था और स्कूटी से वापस अपने घर हनुमान पडरा जा रहा था सेंट मेरी स्कूल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।