मिर्ज़ापुर: पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम और गुह्य राज निषाद की जयंती कांग्रेस के जिला कार्यालय मिशन कंपाउंड में मनाई गई
मिशन कंपाउंड स्थित कांग्रेस की जिला कार्यालय पर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम और गुह्य राज निषाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद ने कहा कि वह दलित, शोषित और वंचितों के मसीहा थे। रमेश प्रजापति व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।