मनगवां: गांव में मातम, भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन चिताएं एक साथ जलीं, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Mangawan, Rewa | Mar 15, 2025 गांव मोजरा में आज का दिन कभी न भूलने वाला रहा। सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले तीन लोगों की एक साथ अर्थियां उठीं, तो पूरे गांव में मातम छा गया। माहौल इतना गमगीन था कि हर आंख नम थी, हर दिल बोझिल था।