सूरतगढ़ में सिंचाई विभाग में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान छत से गिरने के कारण मौत हो गई। सिटी पुलिस से शनिवार दोपहर इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि मृतक 27 वर्षीय रमन कुमार मूल रूप से गंगानगर का निवासी था। इस संबंध में मृतक के ताऊ की ओर से मर्ग रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी है।