बांका: तारापघार के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी
Banka, Banka | Dec 31, 2025 बांका- अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित तारापघार के पास बुधवार की शाम 5 बजे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार डुमरपुर भागलपुर निवासी अमन आनंद बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान तारापघार के पास एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।