सूरतगढ़: नया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चिट्टा कारोबार का आरोप, अंधेरे में लाठी-डंडों से फैली दहशत, पुलिस से कार्रवाई की मांग
सूरतगढ़ के नया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक मकान में चिट्टा नशे के अवैध कारोबार का आरोप लगा है। इसे लेकर कॉलोनी वासियों ने रविवार को सिटी थाना में शिकायत दी है। नागरिकों का आरोप है कि मकान मालिक ने कुछ लोगों को घर दे रखा है। जहां दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसे लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। यह जानकारी रात्रि के समय मिली।