बिहार: अम्बेर चौराहे पर बाबा रुई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Bihar, Nalanda | Mar 13, 2025 बिहार शरीफ के अम्बेर चौराहा स्थित बाबा रुई की दुकान में गुरुवार की दोपहर 11:30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से आस पास के इलाके में अफरा तफरी हो गई। घटना की जानकारी अग्निशमन टीम को दी गई जिसके बाद अग्निशमन की टीम दमकल की गाड़ी लेकर पहुची और आग बुझाने में जुट गई है। सूत्रों की मानो तो आग शॉट सर्किट के कारण लगी है जिससे लाखो का नुकशान बताया जारहा है।