उंटारी रोड: तेज बारिश और हवा से सतबहिनी गांव के निकट सड़क पर गिरा महुआ का पेड़, जपला बी मोड़ मुख्य पथ हुआ जाम
तेज बारिश और हवा से मुख्यपथ पर गिरा महुआ का विशाल पेड़ , जपला बी मोड़ मुख्यपथ हुआ जाम। जिले के उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी गांव के निकट स्थित नवगढ़ आशा इट भट्ठा के पास एक महुआ का विशाल पेड़ मुख्यपथ पर गिर गया जिससे बी मोड़ जपला मुख्यपथ जाम हो गया , स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की तेज बारिश और हवा के कारण पेड़ गिर गया है।