जमुई: विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को नगर क्षेत्र के नीमारंग में उत्साहपूर्वक तुलसी पूजन दिवस मनाया
Jamui, Jamui | Dec 25, 2024 विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बुधवार को 3 बजे नगर क्षेत्र के नीमारंग में उत्साह पूर्वक तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने तुलसी पौधा के समक्ष विधि विधान से पूजा अर्चना की। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता ने कहा कि देश में लोग पश्चिमी सभ्यता की ओर झुकाव कर रहे हैं।