रुन्नी सैदपुर: भूमि विवाद में सीएसपी संचालक को गोली मारी, एक हिरासत में
रुन्नीसैदपुर में सीएसपी संचालक हरिमोहन कुमार पर हुए जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है। पत्नी नीतू कुमारी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले रेकी कर दंपती को रोका, लैपटॉप व बैग लूटे और विरोध करने पर गोली मार दी। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश में छापेम