सिवनी कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को बैठक में नरवाई प्रबंधन की आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के निर्देश दिए।