अरवल: अरवल जिला मुख्यालय में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त
Arwal, Arwal | Jan 5, 2026 जिला प्रशासन ने मुख्यालय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से बाजार, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जे वाले अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई में दर्जनों दुकानें, अस्थायी संरचनाएं को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि यह ट्रैफिक सुगमता और सार्वजनिक सुविधा के लिए आवश्यक था।