चेनारी प्रखंड के बनियाडीह (रेडिया) में स्वामी विवेकानंद प्लस टू स्कूल के पास फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। यह स्टेडियम मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बनाया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ 78 लाख रुपये है। चेनारी अंचलाधिकारी पूजा शर्मा ने मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताई कि इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों