ऋषिकेश: बनखंडी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा, ऋषिकेश में भी अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बुलडोजर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर पहुंचे भाजपा कार्यालय। केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख विकास कार्यों को प्रेस वार्ता के जरिए पत्रकारों के सामने रखा। साथ ही कहा ऋषिकेश में जो बाजार सड़कों पर अतिक्रमण पसरा हुआ है उस पर जल्द चलेगा बुलडोजर।