ऋषिकेश: नाव घाट पर बदायूं से आई बच्ची और उसके चाचा को जल पुलिस ने गंगा नदी में डूबने से किया रेस्क्यू
नाव घाट पर उत्तर प्रदेश के बदायूं से आई हुई बच्ची और उसके चाचा को गंगा नदी में डूबने से बचाया गया। जल पुलिस के द्वारा। पांच सदस्यों का दल गंगा स्नान के लिए नावघाट पहुंचा था।इस दौरान बच्ची तेज बहाव में आ गयी। उसको बचाने के लिए चाचा ने भी छलांग लगा दी।दोनों को जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया।