बुंदेलखंड में AIMIM की सक्रियता तेज हो रही है। बुंदेलखंड अध्यक्ष हाजी सादिक अली महोबा के चरखारी पहुंचे। पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। बुंदेलखंड अध्यक्ष हाजी सादिक अली के दौरे के दौरान एडवोकेट मोहम्मद इरफान खान को महोबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ गई।