चित्तौड़गढ़: सांवलिया जी अस्पताल सहित 6 स्थानों से चोरी गई बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा कर दो जनों को किया गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
शहर के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई है पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार चोरी गए स्थानो पर निगरानी की गई थाना अधिकारी सदर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने निगरानी के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया और डिटेन कर पूछताछ की।