गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने बुधवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साले का बेटा किशोरी का ममेरा भाई अपनी नाबालिग़ फुफेरी बहन को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।