भिवानी: थाना सदर पुलिस भिवानी ने मानहेरू रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर भिवानी के मुख्य सिपाही संदीप कुमार ने रेलवे स्टेशन के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को धारेडू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र राम अवतार निवासी धारेडू व प्रीतम पुत्र जयबीर निवासी धारेडू के रूप में हुई है।