धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में स्थित मानसिंह बाग में द्वाबा महोत्सव का धनघटा के विधायक गणेश चौहान ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर द्वाबा महोत्सव का उद्घाटन किया है। उद्घाटन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।