धनघटा तहसील क्षेत्र के बिडहर घाट का गुरुवार दोपहर 3:00 बजे धनघटा एसडीएम ने निरीक्षण किया है। कल शुक्रवार को कार्तिक स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी, उसी को लेकर निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था व साफ सफाई को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरिराम यादव भी मौजूद रहे।