धनघटा थाना क्षेत्र के मनिकापार गांव में खेत में काम करने के दौरान गुरुवार दोपहर 2:00 बजे 45 वर्षीय व्यक्ति रामदयाल यादव सर्पदंश का शिकार हो गए। वहीं जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में भर्ती कराया गया, वहीं डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।