लाडपुरा: अनंतपुरा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Nov 26, 2025 शहर के अनंतपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत होने पर पुलिस ने बुधवार दोपहर 12:45 बजे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। अनंतपुरा थाना सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि स्वीगी कम्पनी में कार्यरत बंशीलाल लोधा मोटरसाइकिल से स्वीगी कम्पनी के ऑफिस जा रहा था की उसको पीछे से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।