गढ़बोर: ढोडीवास गांव में कुएं में गिरने से एक बालिका की हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया शव
राजसमंद के ढोडीवास गांव में कुएं में गिरने से बालिका की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाला गया।राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के ढोडीवास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बालिका कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के कारण यह हादसा हूवा हे।