बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी सीएचसी में एचपीवी वैक्सीन शिविर का शुभारंभ भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया
Budaun, Budaun | Apr 1, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक बजे के आसपास एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।