डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत लेंगरापीपर वार्ड संख्या–05 में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारिका राम ने कोडरमा एसपी को आवेदन सौंपते हुए मंगलवार को 4 बजे आरोप लगाया कि उनकी खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा कर दीवार निर्माण किया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने सीओ और थाना में भी आवेदन दिया था।