भोगांव: ग्राम इमलिया में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी राहुल पुत्र ब्रजराज का संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर बुधवार की सुबह फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं युवक को छेड़छाड़ के मामले में धमकाकर रुपए वसूले का आरोप लगाया। जिसके चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।