खड़गपुर: थाना मोड खड़गपुर के समीप चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेर शाखा हवेली खड़गपुर की ओर से सेवा शिविर का आयोजन, एसडीओ ने किया उद्घाटन
नगर क्षेत्र के थाना मोड़ के समीप शनिवार को 3:45 पीएम में चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेर शाखा हवेली खड़गपुर की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन मुख्य पार्षद प्रभु शंकर चेंबर अध्यक्ष अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।