भीलवाड़ा: सुभाष नगर पुलिस ने स्कूल की दीवार की ओट में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को दबोचा, ₹13830 जब्त
सुभाषनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 13830 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से जुआरियों में हडकंप मच गया।