बाबई: पाटनी में ग्रामीणों से मुलाकात कर विधायक ने की चर्चा, ग्रामीणों ने विधायक का किया तुलादान
गुरुवार को करीब 12 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने ग्राम पाटनी में पहुंचकर यहां ग्रामीण से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह का फलों से तुलना दान किया।