समस्तीपुर: दूधपुरा मोड़ के पास दो बाइक के टक्कर में दो सवार जख्मी जख्मी युवक परीक्षा देकर अपने घर जा रहे थे
लदौरा चौक के रहने वाले विक्की कुमार अपने दोस्त रवि रंजन कुमार के साथ जेल के पीछे स्थित कॉलेज से BAपार्ट 2 का परीक्षा देकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। विक्की कुमार बाइक लेकर दुधपुरा मोड़ के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इसमें दोनों सवार जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।