बीना: बीना रिफाइनरी के बाहर युवाओं का प्रदर्शन, कलेक्टर का काफिला रिफाइनरी पहुंचा, प्रदर्शनकारी करते रहे इंतजार
Bina, Sagar | Jan 5, 2026 बीना रिफाइनरी के बाहर स्थानीय युवाओं और किसानों की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। रिफाइनरी के गेट नंबर-1 पर दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रबंधन को चार सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। लेकिन कलेक्टर का काफिला रिफाइनरी पहुंचने के बावजूद प्रदर्शनकारियों से नहीं मिला, जिससे युवा काफी देर तक इंतजार करते रहे।