सागर नगर: पिता को खोजने के लिए दर-दर भटक रहा बेटा, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई पिता को ढूंढने की गुहार
मोतीनगर थाना क्षेत्र के संत रविदास वार्ड का रहने वाला गोलू विश्वकर्मा के 65 वर्षीय वृद्ध पिता काशीराम विश्वकर्मा घर से बिना बताए कहीं चले गए।आसपड़ोस रिश्तेदारों में परिजनों ने काफी तलाश किया जब नहीं मिले तो मोती नगर थाना पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। वही जब थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गोलू विश्वकर्मा बुधवार दोपहर 2:00 बजे एसपी ऑफिस पहुंचा।