सागर नगर: ग्राम कोटवारों को गुणवत्ताहीन वर्दी, जूते और नकली टॉर्च देने पर विरोध, कलेक्ट्रेट में की शिकायत
ग्राम कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष बहादुर चढ़ार ने जानकारी देते हुए बताया हम सभी ग्राम कोटवारो को जूते के 830 रुपए टॉर्च के ₹600 और 1150 रुपए वर्दी के रुपए डायरेक्ट हमारे खाते में ट्रांसफर होते थे। लेकिन अब सागर जिले में यह सामग्री प्रदान की जा रही है जिसमें वर्दी का कपड़ा गुणवत्ताहीन हैं, टॉर्च भी नकली है जूते की क्वालिटी भी ठीक नहीं है।