मंदसौर: दशरथ नगर में विधायक के कार्यालय पर पहुंची शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, कहा-हमारा भविष्य खराब हो जाएगा
शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कांग्रेस विधायक से दशरथ नगर में उनके कार्यालय पर पहुंचकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि फर्स्ट ईयर की परीक्षा 3 साल बाद होगी, लेकिन कॉलेज में डेफिशियेंसी के कारण परीक्षा नहीं दे पाएंगी। शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा भविष्य खराब हो जाएगा।