आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड एक अंतर्गत आने वाले कई जगहों पर करीब एक वर्ष से लाइट खराब है. मामले को गंभीरता से लेते हुए आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो ने बुधवार सुबह करीब दस बजे बताया कि खराब लाइट की वजह से आये दिन लोग अंधेरे मे दुर्घटना का शिकार हो रहे है. इसको लेकर उन्होंने नगर निगम से खराब लाइट की मरम्मती करवाने की मांग की.