इटावा: इटावा सफारी पार्क से 18 जनवरी को रेस्क्यू किए गए तेंदुए की इलाज के दौरान हुई मौत,पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया शव
Etawah, Etawah | Feb 28, 2024 इटावा सफारी पार्क के बफर जोन से 18 जनवरी से को रेस्क्यू किए गए, तेंदुए का सवा महीने से लगातार इलाज चल रहा था,मंगलवार को उसकी मौत हो गई। गौरतलब है तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान पिंजरे में कैद होते समय उसकी पूंछ में गंभीर चोट आई थी,जिस कारण उसका उपचार चल रहा था। सफारी पार्क के उपनिदेशक विनय कुमार सिंह ने बताया उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।