भोला डेरा गांव के समीप बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें बाइक सवार पिता–पुत्र घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। घायल व्यक्तियों की पहचान फेफना निवासी सुनील सिंह और उनके पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील सिंह अपने पुत्र के साथ बाइक से मलियाबाग जा रहे थे।