चूरू: सरकारी नौकरी के नाम पर ₹5 लाख 55 हजार की ठगी का आरोप, कोतवाली थाना में 2 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Feb 24, 2026 चूरू के कोतवाली थाना में एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। चूरू के पंखा सर्किल स्थित सोलर कम्पनी में मैनेजर यशोदा ने इमरान खान और उसके पुत्र अयान खान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।