इटकी: ईरान-इजराइल जंग की आंच: इटकी में गैस के लिए हाहाकार, थाने में सिलेंडर बंटा, मसूद आलम रोकेंगे कालाबाजारी!
Itki, Ranchi | Mar 19, 2026 इटकी (रांची): ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब इटकी की रसोइयों तक पहुँच गया है। पिछले 10 दिनों से गैस किल्लत से जूझ रहे सैकड़ों उपभोक्ता गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। हालात बिगड़ते देख इटकी थाना परिसर को वितरण केंद्र बनाना पड़ा,पुलिस की मौजूदगी में 360 सिलेंडर बंटी। झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसूद आलम पुराने तेवर में दिखे,कालाबाज़ारी किसी कीमत मे बर्दास्त नही।