बीना: ग्राम पाली में सात दिवसीय श्री राम कथा एवं ज्ञान गंगा महोत्सव शुरू, कलश यात्रा निकाली गई
Bina, Sagar | Dec 25, 2025 बीना नगर में सात दिवसीय श्री राम कथा एवं ज्ञान गंगा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई जिसमें सैकड़ो की तादाद में भक्त शामिल हुए। गुरुवार को वीर सावरकर वार्ड से शुरू हुई यह कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई ग्राम पाली स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। मुख्य यजमान जया लड्डू गोपाल दुबे द्वारा आयोजित यह महोत्सव 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक चलेगा।