लाडपुरा: चिकित्सा विभाग की टीमों ने शहर में एक दर्जन स्थानों पर ओआरएस के पैकेट किए वितरण, लू व भीषण गर्मी से बचने के उपाय बताए
Ladpura, Kota | May 28, 2024 शहर में तेज गर्मी व लू के बीच चिकित्सा विभाग की टीमो ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगो को ओआरएस के पैकिट वितरित किये।और गर्मी से बचाव के उपाय सुझाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में इन दिनों भीषण गर्मी व लू चल रही हैं इसके चलते कोटा शहर जिन स्थानों पर दिहाड़ी मजदूर कार्य कर रहे है वहाँ टीमो ने पहुँचकर ओआरएस के पैकिट दिए।