लाडपुरा: भीषण गर्मी से देर रात को नयापुरा क्षेत्र में हुई एक बुजुर्ग की मौत पुलिस लेकर पहुँची MBS अस्पताल रखवाया मोर्चरी में
Ladpura, Kota | May 28, 2024 शहर में भीषण गर्मी एव लू से मौत का सिलसिला नही रुक रहा है।सोमवार देर रात को नयापुरा एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि ममन्न ख़ाँ पुत्र नत्थे खाँ जो कि दरगाह पर सेवा करता था कि भीषण गर्मी से मौत हो गयी।पता चलने पर पुलिस उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुँची जहॉ डॉक्टरों ने जाँच के बाद मृत घोषित किया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।